फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बीएड-एमएड में प्रवेश के लिए आवेदन 30 तक

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से संबद्ध शिक्षण महाविद्यालयों में सत्र 2024-25 में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश की तिथि बढ़ाकर 30 अगस्त कर दी है। इसमें बीएड/एमएड/बीएड स्पेशल एजुकेशन/एमएड स्पेशल एजुकेशन पाठ्यक्रम शामिल हैं।
विज्ञापन

डीन, कालेज डेवलमेंट एंड काउंसिल प्रो. एएस मान ने बताया कि एमडीयू से संबद्ध सरकारी सहायता प्राप्त/एसएफएस शिक्षण महाविद्यालयों में सत्र 2024-25 में बीएड/एमएड/बीएड स्पेशल एजुकेशन/एमएड स्पेशल एजुकेशन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी अब 30 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कैटेगरी वाइज प्रोविजनल मेरिट लिस्ट का डिस्प्ले 4 सितंबर को होगा। फाइनल मेरिट लिस्ट 11 सितंबर को डिस्प्ले की जाएगी। पहली एडमिशन काउंसिलिंग 14 सितंबर को आयोजित की जाएगी। दूसरी एडमिशन काउंसिलिंग 25 सितंबर को व तीसरी एडमिशन काउंसिलिंग 4 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें