फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: किसानों से शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील

Thu, 22 Feb 2024 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
महम। महम चौबीसी सर्वखाप पंचायत की बुधवार को प्रधान मेहर सिंह नंबरदार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें किसान आंदोलन को लेकर चर्चा की गई। बैठक में प्रधान मेहर सिंह नंबरदार के अलावा महासचिव मास्टर रामफल राठी, महम तपा प्रधान महाबीर गोयत, मोखरा तपा प्रधान रामकिशन मलिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व सरपंच सुरेश राठी, कृष्ण बडाली आदि ने विचार रखे और सरकार व किसानों से शांतिपूर्वक माहौल बनाए रखने की अपील की गई।
विज्ञापन

प्रधान मेहर सिंह ने कहा कि खाप पंचायतों ने समाज में हमेशा भाईचारा व सामाजिक ताना बाना बनाए रखने में अग्रणी भूमिका निभाई है। महासचिव मास्टर रामफल राठी ने बताया कि वीरवार को टिटौली धरने पर सभी खापें समर्थन के लिए जा रहीं हैं। महम चौबीसी खाप भी टिटौली धरने पर समर्थन के लिए पहुंचेगी। तपा प्रधान महाबीर गोयत ने कहा कि शांतिपूर्वक आंदोलन करना किसानों का सांविधानिक अधिकार है। देश की राजधानी में किसी भी राज्य का व्यक्ति जा सकता है। इस अवसर पर राजा मोखरा, वेदपाल मोखरा, तपा प्रधान दिलावर सिंह, तपा प्रधान सूरजमल राठी सहित गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें