फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में बिन मांगे मिली बड़ी जिम्मेदारी, जी-जान से करूंगा काम : कृष्णमूर्ति हुड्डा

Wed, 21 Feb 2024 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। भाजपा में आते ही मुझे बड़ा सम्मान मिला है। पार्टी पदाधिकारियों ने प्रवक्ता पैनल की सूची में शामिल किया है। बगैर मांगे यह बड़ी जिम्मेदारी मिली है। इसे पाकर अच्छा लग रहा है। इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए जी-जान से काम करूंगा। यह कहना है पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा का। बुधवार को भाजपा प्रवक्ता की पैनल लिस्ट में शामिल होने के बाद उन्होंने बातचीत की।
विज्ञापन

हुड्डा बाप-बेटे दोनों को हराएंगे
पूर्व मंत्री ने कहा कि गढ़ी सांपला किलोई की हॉट सीट को लेकर लगातार मेरे दौरे हुए हैं। लोगों से भारी उत्साह व समर्थन मिल रहा है। इस बार न तो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा एसेंबली का दरवाजा देखेंगे और न ही उनके सांसद पुत्र दीपेंद्र हुड्डा लोकसभा का दरवाजा देख सकेगा। बाप-बेटे दोनों को हराएंगे। अच्छे वोटों से हराएंगे। पिछले ढाई साल से लगातार गांवों में जा रहा हूं। वह चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने का काम करेंगे। इस समय भूपेंद्र हुड्डा के कैंप में भारी खलबली मची है। इस बार परिवर्तन की लहर है। गढ़ी सांपला किलोई के लोग भी बदलाव चाहते हैं। मुझे बगैर कुछ मांगें की पार्टी की ओर से बोलने की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। यह मेरे लिए सम्मान की बात है। इसका ख्याल रखते हुए अपनी तरफ से बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें