फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराधा बैनीवाल ने सभी को घेरा, बोली सारे सवाल पूछकर ही बैठूंगी

Mon, 04 Apr 2016 02:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
अनुराधा बैनीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 दंगों के दौरान भाईचारे का वीडियो अपलोड करने वाली महम की नेशनल शतरंज चैंपियन अनुराधा बैनीवाल भी सम्मेलन में पहुंची। लंदन में रहने वाली बैनीवाल ने बोलना शुरू किया तो प्रशासनिक अधिकारियों, शासन, सरकार और नेताओं सभी पर गुस्सा दिखाया।
विज्ञापन


बैनीवाल ने कहा कि हम हिंसा को भूलने की जगह याद करेंगे, क्योंकि उसे भूल जाएंगे तो यह पता नहीं चलेगा कि किसकी कमियां रही हैं और ऐसा क्यों हुआ? आखिर दंगा क्यों भड़का, यह हम जानकर ही रहेंगे। सरकार और अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला नहीं झाड़ सकते हैं। यह भी देखना है कि उस समय नेता कहां थे। क्योंकि वोट बैंक की राजनीति करने के लिए ही ये नेता कभी किसी जात वाले को कुछ देते हैं तो कभी किसी जात वाले को कुछ देते हैं।

बैनीवाल के इस तरह राजनीति पर बोलने के कारण उन्हें बात जल्द खत्म करने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने साफ इंकार कर दिया। कहा कि पहले मैं अपने सभी सवाल लोगों के सामने रखूंगी और उसके बाद ही बैठूंगी। अनुराधा ने सरकार व नेताओं को कटघरे में खड़ा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें