फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: समर गोपालपुर में एक और डेंगू पीड़ित मिला, आंकड़ा पहुंचा 302

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। मौसम में ठंडक घुलने के बावजूद टाइगर का हमला जारी है। जिले में बुधवार को डेंगू का एक नया केस मिला। इसके साथ डेंगू का आंकड़ा 302 पहुंच गया है। फिलहाल इस माह टाइगर का खतरा बना रहेगा। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक लैब से जारी रिपोर्ट में एक नया डेंगू केस मिला है। जिले में इस वर्ष अब तक 302 डेंगू मरीजों की पहचान हो चुकी है। पिछले वर्ष जिले में कुल 254 मरीज मिले थे। यही नहीं, मच्छर का लार्वा भी लगातार मिल रह है। बुधवार को 19 जगह लार्वा मिला। इसके चलते संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर दिया गया है। एंटोमोलॉजिस्ट की मानें तो नवंबर डेंगू या मच्छर जनित रोगों का अंतिम माह है। इस माह के शेष दिनों में डेंगू का खतरा रहेगा। इसके बाद ठंड बढ़ने के साथ मच्छर भी समाप्त हो जाएगा। फिलहाल एहतियात बरतना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें