फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: साली ने परिजनों के साथ मिलकर बाप-बेटे को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले के गांव मदीना में आपसी विवाद के चलते एक महिला ने अपने परिजनों के साथ अपने जीजा व उसके बेटे को लाठी व डंडों से पीट दिया। इस संबंध में बहुअकबरपुर थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत मंगल सिंह ने बताया कि 20 साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। उसका एक बेटा है, जिसका नाम सतीश है। 20 नवंबर को शाम पांच बजे वह गली से गुजर रहा था। जब अपनी साली बिमला के मकान के बाहर पहुंचा तो बिमला अपने बेटे व बेटी के साथ एकदम रास्ता रोककर लाठी व डंडों से हमला कर दिया। उसके बेटे सतीश से भी मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें