फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ककराना के बाद एक और कैंसर पीड़ित पीजीआईएमएस में दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कोविड अस्पताल में शुक्रवार कोविड -19के मरीजों की संख्या चार पहुंच गई। इसमें दो ककराना से एक सांपला से पहले से ही उपचाराधीन थे। शुक्रवार को देर सायं संस्थान में बहादुरगढ़ के एक मरीज को और दाखिल करा दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस मरीज की भी निजी लैब से पुष्टि हुई हैं और यह भी कैंसर मरीज है।
विज्ञापन

मरीज के सहायक ने बताया कि कैंसर के मरीज की कीमोथैरेपी के लिए वह दिल्ली जाते थे। जांच में पता चला कि मरीज को कोविड पॉजिटिव है। लॉकडाउन में कैंसर के मरीजों की हालत बहुत खराब है। प्रदेश में आसपास भी कैंसर का उपचार नहीं मिला रहा है। सभी मजबूरी में दिल्ली जा रहे हैं, वहां डॉक्टर उपचार तो कर रहे हैं, लेकिन पहले कोविड-19 की जांच रिपोर्ट मांग रहे हैं। बताया जा रहा है कि मरीज का कई जगह आना जाना रहा है। मरीज के साथ रहने के कारण उनका भी सैंपल जांच के लिए गया है, इसकी जांच रिपोर्ट आना है। संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. गजेंद्र ने बताया कि पीजीआईएमएस में शुक्रवार को चार पॉजिटिव व चार संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। इसमें चार रोहतक के लोगों में एक मुस्लिम समुदाय से है।
बहादुरगढ़ के मरीज को दे रहे ऑक्सीजन
सूत्रों के अनुसार बहादुरगढ़ से आए मरीज को सांस लेने में समस्या होने पर मास्क से ऑक्सीजन दी जा रही है। हालांकि चिकित्सकों का कहना है कि कीमोथैरेपी के बाद इस तरह की समस्या आ जाती है। चारों पॉजिटिव मरीज फिलहाल स्टेबल हैं। बहादुरगढ़ के मरीज की जानकारी झज्जर के स्वास्थ्य अधिकारी को भेज दी जाएगी और मरीज की जांच रिपोर्ट आने के बाद उसे भी संबंधित अधिकारी को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

सांपला के 72 व ककराना के 100 सैंपल जांचे, सभी मिले निगेटिव
सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि सांपला के पॉजिटिव मरीज के वीरवार को दस व शुक्रवार को 62 सैंपल की जांच करवाई गई। इसके अलावा ककराना के मरीज के पॉजिटिव होने की पुष्टि होने के पहले दिन 12, वीरवार को 51 और शुक्रवार को 37 सैंपल जांच करवाए गए हैं। सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव मिली है। शुक्रवार को सांपला में 62 व रोहतक में 62 लोगों को नये सिरे से क्वारंटीन किया गया है। ये सांपला और ककराना से संबंधित हैं। शुक्रवार को जिले में 70 लोगों की स्क्रीनिंग हुई। वहीं, 102 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में और 145 को क्वारंटीन किया गया। ककराना वालों को गौड़ ब्राह्मण आयुर्वेद कॉलेज व जिला अस्पताल में क्वारंटीन किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सांपला को कंटेनमेंट जोन के अलावा बफर जोन भी बनाया गया है। यहां शनिवार से माइक्रो लेवल पर जांच होगी। हर खांसी, जुकाम, बुखार के मरीज की स्क्रीनिंग की जाएगी।
ककराना गांव में दंपती के कोरोना पॉजिटिव होने से ओल्ड पावर हाउस कॉलोनी में हड़कंप
ककराना का बिजली कर्मी रात को गांव से मां को लाया साथ, दोनों के लिए सैंपल
रोहतक। जिले के ककराना गांव में पति-पत्नी के कोरोना संक्रमित होने की सूचना के बाद शुक्रवार को ओल्ड पावर हाउस कॉलोनी में भी हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि ककराना निवासी एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी इसी कॉलोनी में परिवार के साथ रह रहा है और एक दिन पहले वह गांव जाकर अपनी मां को कॉलोनी ले आया। इसकी सूचना पर कॉलोनीवासियों ने उक्त कर्मचारी को टेस्टिंग कराने को कहा तो उसने इनकार कर दिया। इसके बाद बात उच्चाधिकारियों तक पहुंची। इस पर उक्त कर्मचारी अपनी मां को सेक्टर में अपने परिचित के पास छोड़ आया। केयर टेकर एसडीओ द्वितीय जितेंद्र ने बताया कि कर्मचारी के जांच न कराने की बात उन्होंने एक्सईएन सिटी मेहताब सिंह को बताई। इसके बाद उन्होंने जिला प्रशासन और चीफ मेडिकल ऑफिसर को मामले से अवगत कराया। शुक्रवार दोपहर करीब सवा तीन बजे मेडिकल विभाग की टीम कॉलोनी पहुंची और उक्त कर्मी को टेस्टिंग के लिए ले गई। वहीं पूछताछ के बाद टीम सेक्टर से उसकी मां को भी जांच के लिए ले गई। दोपहर तक दोनों के सैंपल ले लिए गए। एक्सईएन मेहताब सिंह ने बताया कि उक्त कर्मी अपने माता-पिता को ककराना से लेकर आया था, जिसकी वजह से कॉलोनी के लोगों में भय का माहौल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें