अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। जिले के गांव ककराना में पति-पत्नी और सांपला कस्बे में एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन और अलर्ट हो गया है। डीसी आरएस वर्मा ने शुक्त्रस्वार सुबह सांपला का दौरा कर अधिकारियों को कंटेनमेंट और बफर जोन के संबंध में निर्देश दिए। जिलाधीश आरएस वर्मा ने ककराना गांव में दो कोविड-19 संक्त्रस्मित मिलने के बाद गांव की तीन किलोमीटर की परिधि को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। वहीं, सांपला के वार्ड-3 की तीन गलियों को बैरिकेड लगा कर सील करवा दिया है। वहीं राहत की बात है कि तीनों पॉजिटिव मरीजों के परिवार और उनके संपर्क में आने वाले 172 लोगों की कोविड-19 जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
उधर, स्वास्थ्य विभाग ने कंटेनमेंट जोन में घर-घर जाकर स्क्त्रस्ीनिंग व थर्मल स्कैनिंग शुरू कर दी है। कंटेनमेंट जोन के सभी घरों को तीन बार सैनिटाइज करने के आदेश हैं। विभाग की 10 टीमें करीब 5 हजार लोगों के सैंपल लेगी। ककरान और सांपला के करीब 550 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। डीसी वर्मा ने कहा कि वह लॉकडाउन से पहले सांपला की एक प्लाईवुड फैक्टरी में काम करने वाले कारपेंटर ने कुछ दिन सब्जी की रेहड़ी लगाई थी। उसके संपर्क में आने वाले सभी लोगों की तलाश की जा रही है। प्लाईवुड फैक्टरी के करीब 200 कामगारों के भी सैंपल लिए जाएंगे। जिलाधीश आरएस वर्मा ने आदेश दिए हैं कि कंटेनमेंट जोन में सिर्फ आवश्यक सेवाओं और इमरजेंसी मूवमेंट की ही इजाजत दी जाएगी। पुलिस बल तैनात कर पूरा एरिया सील कर दिया गया है, नाके लगाए गए हैं। एसडीएम सांपला और डीएसपी, संबंधित एसएचओ के तालमेल से कंटेनमेंट जोन की सीमा निर्धारित करेंगे। एंट्री, एग्जिट प्वाइंट की पहचान करेंगे, सिर्फ पासधारकों को ही आने-जाने की इजाजत दी जाएगी।
हर खांसी, जुकाम, बुखार के मरीज की होगी स्क्त्रस्ीनिंग
सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि सांपला के पॉजिटिव मरीज के वीरवार को दस व शुक्त्रस्वार को 62 सैंपल की जांच करवाई गई। इसके अलावा ककराना के मरीज के पॉजिटिव होने की पुष्टि होने के पहले दिन 12, वीरवार को 51 और शुक्त्रस्वार को 37 सैंपल जांच करवाए गए हैं। सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव मिली है। शुक्त्रस्वार को सांपला में 62 व रोहतक में 62 लोगों को नये सिरे से क्वारंटीन किया गया है। ये सांपला और ककराना से संबंधित हैं। शुक्त्रस्वार को जिले में 70 लोगों की स्क्त्रस्ीनिंग हुई। वहीं, 102 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में और 145 को क्वारंटीन किया गया। ककराना वालों को गौड़ ब्राह्मण आयुर्वेद कॉलेज व जिला अस्पताल में क्वारंटीन किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सांपला को कंटेनमेंट जोन के अलावा बफर जोन भी बनाया गया है। यहां शनिवार से माइक्त्रसे लेवल पर जांच होगी। हर खांसी, जुकाम, बुखार के मरीज की स्क्त्रस्ीनिंग की जाएगी।
कोरोना संक्त्रस्मित कारपेंटर जिस फैक्टरी में करता था काम, उसमें मिले 25 मजदूर, जड़ा ताला
सांपला। दहकोरा मार्ग स्थित जिस फैक्टर में कस्बे का पहला कोरोना संक्त्रस्मित मरीज काम करता था उस पर शुक्त्रस्वार को प्रशासन की ओर से ताला जड़ दिया गया। इस दौरान फैक्टरी में करीब 25 मजदूर मौजूद थे। पुलिस की मौजूदगी में सभी को बाहर निकालकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल लिए। बताया जा रहा है कि फैक्टरी में मौजूद मजदूरों में 17 समुदाय विशेष से हैं। उनके दिल्ली मरकज में शामिल होने हिस्ट्री जांची जा रही है।
एसडीएम नवदीप नैन ने बताया कि संक्त्रस्मित एरिया में रहने वाले लोगों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पूरे सांपला में सैंपलिंग का काम शुरू हो चुका है। अब तक 38 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जानकारी के अनुसार कोरोना संक्त्रस्मित व्यक्ति दो सप्ताह पहले यानी 12 अप्रैल को पटौदी फु र्कनगर के बीच में बसे हैडेला गांव में अपने किसी जानकार के पास साइकिल पर सवार होकर गया था। उसके बाद से ही उसे जुकाम, खासी व हल्का बुखार था। वहीं संक्त्रस्मित व्यक्ति के घर दूध की सप्लाई करने वाले कुलताना के व्यक्ति की भी जांच की जा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की टीम खांसी, जुकाम, बुखार के अलावा अन्य लक्षण वाले लोगों के सैंपल ले रही है। संवाद
सांपला की दोनों अनाज मंडियां कल तक रहेंगी बंद
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। मंडियों में गेहूं की फसल की खरीद पर अब कोरोना का साया पड़ने लगा है। जिला प्रशासन ने कोविड-19 पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद सांपला की दोनों अनाज मंडियों को रविवार तक बंद करने का आदेश दिया है। साथ ही ककराना और उसके आसपास के ग
ांवों के किसानों को भी अभी मंडियों में जाकर फसल बेचने की इजाजत नहीं मिलेगी।
डीसी आरएस वर्मा ने सांपला की मंडियों के निरीक्षण के बाद रविवार तक फसल खरीद पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाने के आदेश दिए। रविवार शाम को हालात का जायजा लेने के बाद ही सोमवार से मंडी खोलने पर फैसला लिया जाएगा। जसौर खेड़ी स्थित मंडी संक्त्रस्मित क्षेत्र से दूर है, वहां फसल खरीद जारी रहेगी। उन्होंने किसानों से बात कर उनकी समस्याएं जानीं। उन्हें आश्वासन दिया कि दूसरे राउंड में फसल बेचने का मौका दिया जाएगा।