04-पहरावर दादी सती धाम पर लगे वार्षिक मेले में मिट्टी निकालने की परंपरा निभाते श्रद्धालु। स्रोत
रोहतक। गांव पहरावर स्थित दादी सती धाम पर वार्षिक मेला और भंडारा संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में मिट्टी निकालने की परंपरा निभाई। रविवार को पहरावर व आसपास के भक्तों ने धाम में पूजा अर्चना की। उन्होंने सुख-समृद्धि की कामना की और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
मान्यता है कि 500 वर्ष पूर्व पहरावर की दो बहनों ने लोक कल्याण के लिए तपस्या की थी। इसी तिथि पर उनका देवलोक गमन हुआ। दादी सती युवा संगठन ने आयोजन की तैयारी एक महीना पहले शुरू की थी। मंदिर में सुबह 4:00 बजे हवन यज्ञ और पूजा अर्चना आरंभ हुई। मेले में दिनभर ढोल बाजे और कीर्तन हुए। मंदिर प्रांगण में मिठाइयों, खिलौनों और सजावटी सामान की दुकानें लगीं। संवाद