फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बैडमिंटन स्पर्धा की विजेता टीम को 5 लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक।
विज्ञापन

हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा की महिला बैडमिंटन टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन व स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है। एसोसिएशन ने इस जीत का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत व कोच को दिया है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के महासचिव अजय सिंघानिया ने कहा कि देहरादून में हुई स्पर्धा में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में मेजबान उत्तराखंड की टीम को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रधान रिटायर्ड आईएएस देवेंद्र सिंह इस जीत पर हर्ष जताते हुए विजेता टीम को 5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की। विजेता टीम में खिलाड़ी देविका सिहाग, अनमोल खरब, उन्नति हुड्डा, मेधावी नागर, ⁠रिद्धि कौर तूर, साक्षी गहलावत, अपूर्वा, तन्नु मलिक, इशु मलिक व जिया रावत शामिल हैं। टीम के कोच रविकांत सिंगला हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें