फोटो01...सांपला में विजेता छात्रा को सम्मानित करते शिक्षक।
- फोटो : वीडियो ग्रैब
सांपला। राजकीय महाविद्यालय वीरवार को महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में मटकी डेकोरेशन, दीया डेकोरेशन और वॉल हैंगिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. परम भूषण आर्य ने किया।
उन्होंने छात्राओं से कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकती हैं। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. आशा ने भी छात्राओं को प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। मटकी प्रतियोगिता में एमए हिंदी प्रथम वर्ष से अंकिता प्रथम, बीए प्रथम वर्ष से काजल द्वितीय व बीए प्रथम वर्ष से करुणा तृतीय रही। दीया डेकोरेशन प्रतियोगिता में एमए ज्योग्राफी प्रथम वर्ष से शशि प्रथम, सुनीता (बीए प्रथम) द्वितीय व शबीना एमए ज्योग्राफी से तृतीय रही। वॉल हैंगिंग प्रतियोगिता में काजल बीए प्रथम वर्ष से प्रथम, यशिका बीए प्रथम वर्ष से द्वितीय और तनु बीए प्रथम वर्ष से तृतीय स्थान पर रही। अंत में प्राचार्य ने विजेता छात्राओं को प्रमाण पत्र भेंट करके सम्मानित किया। संवाद