फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: लंबी कूद में अंकित खापड़ ने मारी बाजी

Tue, 28 Oct 2025 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
27जेएनडी23 : खापड़ में आयोजित प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी। स्रोत: ग्रामीण।
विज्ञापन
उचाना। मेरा युवा भारत संस्था ने खापड़ गांव में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में लड़कों की लंबी कूद में अंकित खापड़ ने प्रथम, केशव पालवां ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं लड़कियों में मोनिका ने प्रथम, नितेश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसके अलावा, लड़कों की 400 मीटर रेस में रणधीर भौंगरा प्रथम, केशव पालवां ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में रेस में नितेश प्रथम, आरती ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं कबड्डी में काकड़ौद गांव की लड़के एवं लड़कियों की टीम प्रथम रही। लड़कों की गुरुकुल खेड़ा की टीम द्वितीय स्थान पर रही। मुख्य अतिथि के तौर पर हरप्रीत सिंह जिला समन्वयक जींद ने शिरकत की। हरप्रीत ने कहा कि खेलों से खिलाड़ियों का मानसिक और शारीरिक विकास होता है।
विज्ञापन

भगत सिंह युवा संगठन के प्रधान रवि डोर ने कहा कि मेरा युवा भारत द्वारा समय-समय पर ऐसे खेलों का आयोजन करवाया जाता है जिससे ग्रामीण युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है।
प्रतियोगिता मेरा युवा भारत उचाना के स्वयंसेवक तनु की देखरेख में हुई। प्रतियोगिता के अंत में सरपंच प्रतिनिधि मनोज सांगवान ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। नेशनल कबड्डी, लंबी कूद और 400 मीटर दौड़ में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। करीब 180 खिलाडियों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें