फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अंजलि दुहन भारतीय वायुसेना में बनीं कमीशंड अधिकारी

Tue, 08 Jul 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
देव कॉलोनी निवासी अंजलि दुहन
विज्ञापन
रोहतक। देव कॉलोनी निवासी अंजलि दुहन ने भारतीय वायु सेना में कमीशंड अधिकारी बनीं हैं। फिलहाल, अंजलि गुरुग्राम स्थित एक कंपनी में सॉफ्टवेयर डेवलपर के रूप में कार्यरत हैं।
विज्ञापन


अंजिल ने बताया कि मूल रूप से गांव जासिया के निवासी है। उन्होंने डीसीआरयूएसटी मुरथल से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में स्नातक की पढाई है। पिता डॉ. मनोज दुहन भी डीसीआरयूएसटी मुरथल में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। पिता डॉ. मनोज ने बताया कि अंजलि के दादा मास्टर वारंट ऑफिसर राम कुमार दुहन भारतीय वायु सेना में अपनी सेवा दे चुके हैं, जबकि दादी सेवानिवृत्त जेबीटी शिक्षिका हैं।
उन्होंने कहा कि अंजलि न केवल पढ़ाई में उत्कृष्ट रही हैं, बल्कि एक संतुलित और प्रेरणादायक व्यक्तित्व की धनी भी हैं। एनसीसी-सी प्रमाणपत्र धारक अंजलि को शुरू से ही अनुशासन और राष्ट्र सेवा की ओर झुकाव रहा है। इसके साथ ही बास्केटबॉल खिलाड़ी के रूप में विभिन्न स्तरों पर अपने संस्थानों का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें