फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बनीं अनीता

Sun, 10 May 2026 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
अनीता देवी
विज्ञापन
रेवाड़ी। चिमनावास निवासी अनीता देवी (37) संघर्षों की बदौलत आत्मनिर्भरता बनकर पहचान बनाई है। वह पौष्टिक मिलेट्स उत्पाद तैयार कर बेचती हैं। वह परिवार की आर्थिक मदद कर रही हैं और बच्चों का भविष्य बेहतर बनाने की दिशा में प्रयासरत हैं।
विज्ञापन

अनीता देवी के पति निजी अस्पताल में नौकरी करते हैं और दो बेटे पढ़ते हैं। सीमित आय में परिवार का खर्च चलाना कठिन था। ऐसे में अनीता ने केवल एक मां की जिम्मेदारी निभाने तक खुद को सीमित नहीं रखा बल्कि परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का फैसला किया।
गांव में महिलाओं का बाहर निकलकर काम करना सहज नहीं माना जाता था। परिवार और समाज की सोच भी उनके सामने बड़ी चुनौती थी लेकिन बच्चों के भविष्य और परिवार की जिम्मेदारी ने उन्हें आगे बढ़ने का हौसला दिया।
विज्ञापन

करीब पांच साल पहले अनीता लॉर्ड कृष्णा फाउंडेशन से जुड़कर मिलेट्स के उत्पाद तैयार करने का प्रशिक्षण लिया। इसके बाद संस्था के प्रधान रतिराम के सहयोग से 50 हजार रुपये का लोन लिया और छोटे स्तर पर काम शुरू किया। अनीता ने बताया कि मां बनने के बाद जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। जिम्मेदारियां इंसान को मजबूत बनाती हैं।
मिलेट्स के उत्पादों की बढ़ी मांग
अनीता देवी ने बताया कि वह मिलेट्स के लड्डू, तिल के लड्डू, मोरिंगा लड्डू, मोरिंगा नमकीन और पौष्टिक बिस्किट तैयार कर रही हैं। उनके उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है। खास बात यह है कि वह केवल सामान बेचने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि लोगों को स्वस्थ खानपान के प्रति भी जागरूक कर रही हैं। मेले और प्रदर्शनी में वह कई बार ताजा उत्पाद वहीं तैयार करती हैं ताकि लोग साफ-सफाई और गुणवत्ता को खुद देख सकें।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें