मुख्य वक्ता का स्वागत करते शिक्षक। स्रोत : विवि
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग में एमए द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप कार्यक्रम पर व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. सत्येंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को इंटर्नशिप की कार्यप्रणाली, उसमें किए जाने वाले कार्यों और भविष्य में इसके महत्व के बारे में बताया।
उन्होंने बताया कि इंटर्नशिप विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, कौशल विकास तथा समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। साथ ही यह विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान कर उनके भविष्य को सशक्त बनाती है। इस अवसर पर एमए द्वितीय सेमेस्टर के अर्थशास्त्र विभाग के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में समाज कार्य विभागाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र सिंह, बीएचएमसीटी विभाग से डॉ. नवनीत, समाज कार्य विभाग के सतीश कुमार एवं मनीषा सहित अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अर्थशास्त्र विभाग की रिया ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्य वक्ता डॉ. सतेंद्र कुमार का अपने बहुमूल्य समय एवं प्रेरणादायक विचार साझा करने के लिए विशेष आभार व्यक्त किया।