फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिरुद्ध चौटाला ने नहीं ली जमानत, गए जेल

Thu, 02 Jan 2014 10:42 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरियों में पक्षपात और भाई-भतीजावाद का आरोप लगाकर धरना देने वाले ताऊ देवीलाल के पौत्र अनिरुद्ध चौटाला सहित पांच कार्यकर्ताओं ने जमानत नहीं ली।
विज्ञापन


इन्हें बुधवार को पुलिस कर्मचारियों ने बापू पार्क से धरने से गिरफ्तार किया था। अनिरुद्ध समेत 22 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने अदालत में पेश किया। पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया था। अनिरुद्ध चौटाला का कहना है कि प्रदेश में सरकारी नौकरियों के लिए पक्षपात और भाई-भतीजावाद इतना बढ़ गया है कि काबिल अभ्यर्थियों को मौका नहीं मिल रहा। पिछली कुछ सरकारों के दौरान हुईं बहुत सी भर्तियों में फर्जीवाड़ा मिला, जिनके आरोपी जेल में हैं।
विज्ञापन



17 प्रदर्शनकारियों ने जमानत के लिए अर्जी दी, जबकि अनिरुद्ध चौटाला, सुरजीत, धीरज, सुरेंद्र और कप्तान ने जमानत के लिए अर्जी नहीं दी, जिस पर अदालत ने पांचों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें