फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यालय घेरने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

Thu, 02 Jan 2014 08:46 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने जा रहे भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों को पुलिस ने पार्टी कार्यालय से पहले ही रोक लिया।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिसकर्मियों व कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। इस पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर हल्का बल प्रयोग करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया। इस दौरान स्थानीय भाजपा नेता वहां से खिसक गए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि वीरभद्र की सीबीआई जांच कराई जाए।

तय कार्यक्रम के अनुसार भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मुकेश गौड़ के नेतृत्व में काफी संख्या में कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में एकत्रित हुए। मुकेश गौड़ ने कहा कि वीरभद्र ने एक बिजली कंपनी को विस्तार देने के एवज में भ्रष्टाचार किया और कांग्रेस उनका बचाव कर रही है।
विज्ञापन


कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कार्यालय का घेराव करने के लिए रवाना हुए। पुलिस ने मॉडल स्कूल के पास पहले से बेरिकेड लगा रखे थे।

प्रदर्शनकारी जब वहां पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने लगे तो पुलिस उपाधीक्षक अनिल यादव ने टीम के साथ उन्हें रोकने का प्रयास किया तो प्रदर्शनकारियों व पुलिस के बीच झड़प हो गई।

इस पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए मुकेश गौड़ सहित बीस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि हिरासत के दौरान पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की। समाचार लिखे जाने तक भाजपा कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें