फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल कपूर की बेटी रेहा की फिल्म वीरे की वेडिंग राेहतकी साेच, अब विवाद

Sat, 11 Mar 2017 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
anil kapoor
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के प्रोड्यूसर डॉ. राजेश बख्शी फिल्म अभिनेता अनिल कपूर और उनकी बेटी के खिलाफ कोर्ट जा सकते हैं। डॉ. बख्शी का आरोप है कि अनिल कपूर की बेटी ने उनकी फिल्म का शीर्षक अपने नाम करवा लिया है। फिलहाल, मामला इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर एसोसिएशन में चल रहा है।

इस संबंध में जल्द ही अनिल कपूर और बख्शी की बैठक होने वाली है। बख्शी का कहना है कि वह किसी भी कीमत पर अपनी फिल्म का नाम नहीं बदलेंगे। यदि एसोसिएशन ने उनकी नहीं सुनी तो वह कोर्ट जाएंगे।
विज्ञापन

शहर के प्रेम नगर निवासी डॉ. राजेश बख्शी ने बताया कि उन्होंने वर्ष जून-2016 में इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर एसोसिएशन में वीरे की वेडिंग नामक शीर्षक और ट्रेडमार्क का पंजीकरण कराया था। इस फिल्म में अभिनेता जिम्मी शेरगिल मुख्य भूमिका में हैं। बख्शी का कहना है कि अनिल कपूर की बेटी रेहा कपूर ने वीरे दी शादी के नाम से शीर्षक का पंजीयन करवाया था। उनकी फि ल्म में करीना कपूर और उनकी बहन सोनम कपूर के शामिल होने की बात चल रही थी, लेकिन किन्हीं कारणों से फिल्म शुरू नहीं हो सकी। बख्शी का आरोप है कि बाद में रेहा ने अपनी फि ल्म का शीर्षक बदलकर वीरे की वेडिंग कर लिया। जबकि बख्शी की फिल्म का शीर्षक भी वीरे की वेडिंग है।
विज्ञापन
  बख्शी का कहना है कि उन्होंने इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर एसोसिएशन में इसकी शिकायत की है। एसोसिएशन ने दोनों पक्षों को आपस में बात करके मामले को निपटाने की बात कही है। जल्द ही इस संबंध में बख्शी और अनिल कपूर की बैठक होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें