फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज प्रताड़ना, मारपीट का आरोप, थाने के बाहर धरने पर बैठी महिला

विज्ञापन
थाने के बाहर धरने पर बैठी महिला। संवाद
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न के मामले में पति व सास को जमानत मिलने से नाराज एक महिला बुधवार शाम को थाने के बाहर धरने पर बैठ गई। थाना प्रभारी ने महिला को समझा-बुझाकर घर भेजा।
विज्ञापन

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रह्लाद सिंह ने बताया कि किशनगढ़ गांव की महिला रेनू ने शिकायत दी थी कि उसकी शादी नवंबर 2017 में सैमाण गांव निवासी सतीश के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल जन तभी से उसे दहेज लाने के लिए परेशान कर रहे थे। इसी दौरान उसके साथ कई बार मारपीट की गई। इसकी शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन दहेज प्रताड़ना व मारपीट के आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में सितंबर में पति व सास सहित अन्य के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया। बुधवार को पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां से जमानत मिल गई। जमानत मिलने की सूचना पाकर महिला थाने के बाहर पहुंची और धरने पर बैठ गई। महिला ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रह्लाद सिंह का कहना है कि महिला को समझा-बुझा दिया है। साथ ही पुलिस ने अपनी तरफ से उचित कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें