फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सेक्टर की समस्याओं को लेकर फूटा गुस्सा, पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के आगे रोया रोना

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा शुक्रवार को सेक्टर-6 स्थित ऑल हरियाणा सेक्टर एसोसिएशन के उपप्रधान व वरिष्ठ अधिवक्ता ऋषि देशवाल के निवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने सेक्टरवासियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने सेक्टरवासियों को आश्वासन दिया है कि कांग्रेस सरकार बनते ही उनकी सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इसके अलावा जहां भी उनकी जरूरत होगी, वह उनके साथ खड़े रहेंगे। वह अधिकारियों से बात करेंगे और उनकी समस्या विधानसभा में भी उठाएंगे।
विज्ञापन


ऑल हरियाणा सेक्टर एसोसिएशन के उपप्रधान वरिष्ठ अधिवक्ता ऋषि देशवाल ने सेक्टर की समस्याओं के बारे में बताया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से चलाई गई प्लॉट ऑक्शन स्कीम बिल्कुल गलत है।इस स्कीम को लेकर विरोध जता चुके हैं, लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं है। इस स्कीम के कारण गरीब आदमी का सेक्टर में प्लाट लेने का सपना भी टूट गया है। आम आदमी सेक्टर में प्लाट लेने के बारे में सोचने से भी डर रहा है। हरियाणा सरकार ने आरक्षण को खत्म कर दिया है, जैसे एससी कोटा, एडवोकेट कोटा, एक्स सर्विसमैन का कोटा, पूर्व सैनिकों का कोटा बंद होने के कारण लोग परेशान हैं। सेक्टरों में सड़कों व गंदे पानी की निकासी का मुद्दा भी लोगों के लिए परेशानी उत्पन्न कर रहा है। बरसात के दिनों में पानी निकासी का उचित प्रबंध न होने के कारण बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना रहता है। सड़कों पर पानी भरने से पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। इसके साथ ही अधिकांश सेक्टरों में सड़कों के बीच गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिन्हें भरा तक नहीं जा रहा। इसके बारे में कई बार हुडा अधिकारियों व निगम की बैठक में मुद्दा रखा जा चुका है लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। इस मौके पर विधायक भारत भूषण बतरा ने कहा कि गठबंधन सरकार से लोगों का मोह भंग हो चुका है। आने वाला समय कांग्रेस का है। इस मौके पर उनके साथ महम से पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी, संत कुमार पूर्व विधायक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चक्रवर्ती शर्मा, जगबीर राठी पूर्व पार्षद, यूथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हेमंत बक्शी, सुरेंद्र लौरा प्रधान लौरा खाप सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें