फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Wed, 16 Apr 2025 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
महम। भिवानी रोड पर स्थित एक फैक्ट्री के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक के पोते ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस में दी शिकायत में महम के वार्ड 3 निवासी आशीष ने बताया कि उसका दादा को भिवानी रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसको सूचना मिली तो वह घटना स्थल पर पहुंचा।
विज्ञापन

वहां पर देखा तो उसके दादा महावीर के सिर व हाथ पैरों में चोट लगी हुई थी। राहगीरों की मदद से उसे महम के नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया कि उसके दादा की मौत तेज गति व लापरवाही से चलाए गए वाहन की चपेट में आने से लगी चोटों के कारण हुई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें