फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रामपाल के अनुयायी से ऑटो चालक ने छीनी नकदी व मोबाइल

Sun, 18 Jan 2026 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। रामपाल के धनाना आश्रम में जाने के लिए रोहतक पहुंचे बिहार के दरभंगा जिले के गांव मैंडा निवासी किशन मांझी से ऑटो चालक व उसके साथी ने चार हजार की नकदी व मोबाइल फोन छीन लिया। इस संबंध में सदर थाने में एफआईआआर दर्ज की गई है।
पुलिस को दी शिकायत में किशन मांझी ने बताया कि 15 जनवरी को वह सोनीपत के सतलोक आश्रम धनाना जाने के लिए रोहतक आए थे। इसके लिए दिल्ली से बस में बैठकर रोहतक बस स्टैंड पर पहुंचे। वहां से रेलवे स्टेशन पर पहुंचे जहां आश्रम की तरफ से बस आती है लेकिन उसे बस नहीं मिली।
विज्ञापन

उन्होंने सीएनजी ऑटो को किराये पर लिया जिसमें चालक के अलावा उसका साथी भी बैठा था। उसने पूछा तो बोले-वे धनाना आश्रम तक ले जाएंगे। वह ऑटो में पिछली सीट पर बैठ गए। इसके बाद चालक उसे पूरे शहर में घुमाता रहा।
विज्ञापन

इसके बाद शहर से बाहर सुनसान इलाके में ले जाकर ऑटो को रोक दिया और उन्हें ऑटो से उतार दिया। साथ ही जेब से चार हजार की नकदी, मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड व कपड़ों का बैग छीनकर चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें