फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एसजेके काॅलेज में एलुमनाई मीट का किया आयोजन

Sun, 26 Apr 2026 02:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
कलानौर। सत जींदा कल्याणा कॉलेज कलानौर में शनिवार को कॉलेज के महंत जमनादास सभागार में एलुमनाई मीट (पूर्व छात्र सम्मेलन) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व छात्र संतलाल वधवा ने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक डॉ. उमेश कुमार ने सभी पूर्व छात्रों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि एलुमनाई मीट का उद्देश्य पूर्व छात्रों को अपने संस्थान से जोड़ना तथा अनुभवों के आदान-प्रदान के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रेरित करना है। कार्यक्रम में 1974 से 2025 तक विभिन्न सत्रों के पूर्व छात्रों ने सहभागिता की।
इसमें अर्चना कोचर, रामफल सहजलान, गुलशन शर्मा, डॉ. रवि महेंद्रा, राजेन्द्र, बालकृष्ण मल्होत्रा, गुलशन नांरग, देवकी नन्दन, डीआर गर्ग, अमरजीत मग्गू, देवेन्द्र चुघ सहित अनेक गणमान्य पूर्व छात्र उपस्थित रहे। पूर्व छात्रों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कॉलेज से जुड़ी पुरानी स्मृतियों को सांझा किया तथा संस्थान की प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त की।
विज्ञापन

काॅलेज प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार दुआ ने कहा कि पूर्व छात्र किसी भी संस्थान की अमूल्य धरोहर होते हैं तथा उनके अनुभव और सहयोग से संस्थान निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता है। उन्होंने एलुमनाई मीट को कॉलेज परिवार और पूर्व छात्रों के बीच सशक्त संबंध स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान के तहत साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए कवयित्री अर्चना कोचर, खेल क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए गुलशन शर्मा व मेरा देश मेरी विरासत संग्रहालय के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं विरासत के संरक्षण में विशेष योगदान के लिए बालकृष्ण मल्होत्रा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें