फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जिला कांग्रेस कमेटी ने भगवान परशुराम को किया नमन

Sun, 26 Apr 2026 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
40-जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में भगवान परशुराम जयंती मनाते कार्यकर्ता। स्रोत - पार्टी
विज्ञापन
रोहतक। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से भगवान परशुराम की जयंती श्रद्धा से मनाई गई। कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक भारत भूषण बतरा व बादली के विधायक कुलदीप वत्स उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस शहरी अध्यक्ष कुलदीप केडी एवं ग्रामीण अध्यक्ष बलवान रंगा ने संयुक्त रूप से की। सभी ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया एवं उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमरनाथ अरोड़ा, मोनू शर्मा, महावीर मलिक, लौकीराम प्रजापति, उम्मेद मुदगिल, राजबहादुर शर्मा, जितेंद्र वाल्मीकि, निर्मला बलहारा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें