रोहतक। पीजीआई में मंगलवार को पार्किंग को लेकर गार्ड व एंबुलेंस चालकों में मारपीट का मामला सामने आया है। ड्यूटी पर तैनात गार्ड शीलक राम से एंबुलेंस चालक की कहासुनी हो गई। इसी बात पर उनके बीच मारपीट हुई।
गार्ड ने बताया कि मंगलवार को डॉक्टर्स पार्किंग में वह ड्यूटी पर तैनात था। यहां केवल अस्पताल स्टाफ के वाहनों के लिए पार्किंग बनी हुई है। एंबुलेंस चालक ने जबरदस्ती यहां गाड़ी खड़ी करनी चाही। इस पर उसे टोका तो वहां मौजूद तीन से चार अन्य एंबुलेंस चालक वहां आ गए और सभी ने डंडों से मारपीट शुरू कर दी। उसे बुरी तरह पीट कर एंबुलेंस चालक भाग गए। गार्डाें ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर हड़ताल की चेतावनी दी है।