फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमेच्योर रोप स्किपिंग प्रतियोगिता ने रोहतक प्रथम, पानीपत द्वितीय

Sun, 02 Feb 2025 08:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
02सीटीके24...एमेच्योर रोप स्किपिंग प्रतियोगिता में जीत के बाद मौजूद ​खिलाड़ी। स्रोत:संघ
विज्ञापन
रोहतक। जिले के सैनिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एमेच्योर रोप स्किपिंग संघ हरियाणा के बैनर नीचे दो दिवसीय प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में 12 जिलों के 385 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

संघ के महासचिव सुनील वशिष्ठ ने बताया रोहतक ने पहला, पानीपत ने दूसरा व झज्जर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्पीड होप इवेंट में अंडर-14 में रोहतक के प्रिंस ने पहला, झज्जर के निशांत दूसरा व रोहतक के अंश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में प्रिया आरकेडी स्कूल ने पहला सेजल राणा एकेडमी ने दूसरा व मोहिनी झज्जर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 स्पीड स्प्रिंट में श्रेष्ठ रोहतक ने पहला, प्रिंस झज्जर ने दूसरा व निशांत रोहतक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
लड़कियों के अंडर 14 वर्ग में दिशा रोहतक ने पहला, मन्नू आरकेडी स्कूल ने दूसरा व शिया मॉडल स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया सीनियर लड़कियों के वर्ग में तमन्ना रोहतक ने पहला, जाह्नवी झज्जर ने दूसरा व मुस्कान रोहतक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर लड़कों के वर्ग में पीयूष ने पहला, हर्ष ने दूसरा व निशांत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर सोमवीर, सत्येंद्र मान, रेखा दलाल, विवेक त्यागी व रेनू देशवाल मौजूद रही ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें