फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: अमर उजाला विंटर शॉपिंग कार्निवाल शुरू, अमित सैनी रोहतकिया के सुरों पर थिरकेगा शहर

Sat, 25 Dec 2021 12:41 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)

सार

कार्निवाल में बच्चों के लिए झूले, वैक्सीनेशन शिविर, निशुल्क जांच शिविर, रक्तदान शिविर, विभिन्न प्रकार के व्यंजन, ऑटो शो व अन्य गतिविधियां होंगी। मेले में होंडा एक्टिवा दस हजार के लाभ के साथ खरीदने का अवसर मिलेगा। 
विज्ञापन
रोहतक में अमर उजाला विंटर कार्निवल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक में शनिवार को अमर उजाला की ओर से दो दिवसीय विंटर शॉपिंग कार्निवाल का आयोजन ऑल इंडिया जाट हीरोज मेमोरियल कॉलेज ग्राउंड में किया जा रहा है। 25 और 26 दिसंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के पहले दिन हरियाणवी गायक अमित सैनी रोहतकिया मंच से अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में आने वालों को खरीदारी के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाने का और आकर्षक उपहार जीतने का भी मौका मिलेगा। 

रात नौ बजे तक चलेगा कार्यक्रम

25 दिसंबर शनिवार को पहले दिन सुबह 11 बजे से कार्यक्रम शुरू हो गए। ये कार्यक्रम रात 9 बजे तक चलेंगे। इसमें शाम 6 बजे से 8 बजे तक अमित सैनी रोहतकिया मंच से प्रस्तुति देंगे। आयोजन के पहले दिन बच्चों के लिए झूले, वैक्सीनेशन शिविर, निशुल्क जांच शिविर, रक्तदान शिविर, विभिन्न प्रकार के व्यंजन, ऑटो शो व अन्य गतिविधियां होंगी। मेले में होंडा एक्टिवा दस हजार के लाभ के साथ खरीदने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही ग्राहकों को आठ हजार रुपये की डाउन पेमेंट के साथ इस वाहन को खरीदने का मौका होगा। 

कल होगा रफी नाइट का आयोजन

कार्यक्रम के दूसरे दिन 26 दिसंबर को शाम 4 बजे से 6 बजे तक रफी नाइट का आयोजन होगा। इसमें प्रदेश भर से कलाकार शिरकत करेंगे। आयोजन में एलपीएस बोसार्ड, यूपीएस लक्ष्मी, बीपी जैन स्किल डेवलपमेंट सेंटर, लोहचब मोटर्स, हरियाणा टेंट एंड डेकोरेटर्स, वासुदेवा वेंडिग एंड इवेंट्स, सुपर एन सिपर रेस्टोरेंट, ब्लैक इवेंट्स डीजे, बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी, श्रीगोपालजी बाय चाहत रेस्टोरेंट, ज्ञानी आइसक्रीम, न्यूट्रॉन ऑर्गेनिक्स, एडवांटा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, सैनी स्टील एंड ग्रामोद्योग, पतंजलि मेगा स्टोर, पीआई स्पोर्ट्स, डीएचएल न्यू टाउन, रुद्राक्ष हेल्थ केयर, एएमएस एकेडमी, निखार डिटर्जेंट, जीएमआर, जस्ट लाइट, अन्वी इमीग्रेशन हब, रिफ्रेश मैटरेस, शिवानया बिजनेस सॉल्यूशनस, कैंपस हिमांशी इंटरप्राइजेज, आकार, किड्स लाइफ स्टाइल का मुख्य सहयोग रहेगा। इसमें प्रवेश निशुल्क रहेगा। सभी को कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मास्क पहन कर आना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें