फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पीजीआई के कॉन्क्लेव में पूर्व छात्रों ने अनुभव व उपलब्धियां साझा कीं

विज्ञापन
4-पीजीआई में हुई कॉन्क्लेव में उप​​स्थित कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल, निदेशक डॉ. एसके सिंघल व अन्य।
विज्ञापन
रोहतक। स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के बाल रोग विभाग की ओर से सुश्रुत सभागार में शनिवार को आयोजित पीडियाट्रिक्स लिगेसी कॉन्क्लेव में देश के विभिन्न हिस्सों से आए एमडी व डीसीएच पूर्व छात्र, संकाय सदस्य व पहुंचे। इस दौरान हास्य कवि सम्मेलन भी हुआ जिसमें नामचीन कवियों की रचनाओं पर सभागार ठहाकों से गूंज उठा।
विज्ञापन

इसमें वॉक डाउन मेमोरी लेन सत्र हुआ। इसमें पूर्व छात्रों ने अपनी छात्र जीवन की यादें, संघर्ष व उपलब्धियां साझा कीं। पुरानी तस्वीरों की स्लाइड शो देखकर कई आंखें नम हो गईं। कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल ने इसका शुभारंभ किया। बाल रोग विभाग की प्रोफेसर डॉ. अंजलि वर्मा ने बताया कि विभाग ने स्नातकोत्तर प्रशिक्षण के 60 वर्ष पूरे कर लिए हैं।
कुलपति ने कहा कि बाल रोग विभाग ने रोगी देखभाल, प्रशिक्षण व अनुसंधान में प्रगति दिखाई है। विभागाध्यक्ष डॉ. कुंदन मित्तल ने कहा कि पूर्व छात्र किसी भी विभाग के मुख्य स्तंभ होते हैं। उनकी उपलब्धियां व योगदान आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन

निदेशक डॉ. एसके सिंघल ने कहा कि बाल रोग विभाग पीजीआईएमएस की शान है। यहां से निकले डॉक्टर आज एम्स, पीजीआई चंडीगढ़, बड़े कॉर्पोरेट अस्पतालों व दूरदराज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें