9-रोहतक के आंबेडकर चौक स्थित मॉडल स्कूल में मेमोग्राफी कैंसर स्क्रीनिंग कैंप में मौजूद महिलाएं
- फोटो : रिसिया नगर पंचायत में बैठक को संबोधित करतीं अध्यक्ष।
रोहतक। आंबेडकर चौक स्थित मॉडल स्कूल में लगे निशुल्क मैमोग्राफी कैंसर स्क्रीनिंग कैंप में 25 महिलाओं ने मोबाइल वैन में अपनी जांच कराई। रोटरी क्लब ऑफ रोहतक सेंट्रल के अध्यक्ष डॉ. सुमित परुथी ने बताया कि महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के बढ़ते हुए केसों को देखते हुए विद्यालय में कैंप लगाया। इसमें डॉ. अनीता नरूला चैरिटेबल फाउंडेशन व एलपीएस बोसार्ड ने भूमिका निभाई। कैंप के सफल आयोजन के लिए आयोजकों व प्रधानाचार्या डॉ. अरुणा तनेजा का धन्यवाद किया। मौके पर क्लब की सचिव डॉ. दीपांशी गर्ग, सदस्य गीत परुथी, अमित कादयान, सुशील पंवार, पुलकित जैन, सुरेश भूटानी, प्रीति चुघ आदि मौजूद रहे।