24-महम में बिछाई जा रही बरसाती पानी निकासी लाइन निर्माण की जांच करते अधिकारी। स्रोत विभाग
महम। बरसाती पानी की निकासी के लिए बिछाई जा रही लाइन पर बनने वाले मैनहोल व अन्य स्थानों पर घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाया गया है। शहरवासियों ने मुख्यमंत्री व विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर जांच कराने की मांग की।
शहरवासी विकास सिवाच, रविंद्र अहलावत, पटेल, मनदीप आदि का कहना है कि दशकों से बरसात में पानी भरने की समस्या चली आ रही है। इसका समाधान करने के लिए लाइन निर्माण कार्य किया जा रहा है। आरोप है कि ठेकेदार की ओर से कम मात्रा में सीमेंट कंक्रीट व सरिया लगाया जा रहा है।
शिकायत के बाद विभाग के एक्सईएन संदीप कुमार ने एसडीओ सुरजीत मलिक व जेई विकास राठी ने मौका मुआयना कर जांच की। इस बारे में एसडीओ सुरजीत मलिक का कहना है कि जांच में सब कुछ उचित पाया गया है। अधिकारियों ने दावा किया कि कार्य मानकों के आधार पर किया जा रहा है। संवाद