फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नर्सिंग एसोसिएशन के चुनाव की उठी मांग, 14 को बुलाई आम सभा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पीजीआई की नर्सिंग एसोसिएशन के चुनाव का मुद्दा गर्माने लगा है। नर्सिंग अधिकारियों ने चुनाव के लिए निदेशक को पत्र लिखकर 14 फरवरी को आम सभा की बैठक कराने की अनुमति मांगी है। इधर, एसोसिएशन के प्रधान ने बैठक नहीं होने का दावा किया है।
विज्ञापन

पीजीआई के नर्सिंग अधिकारी एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी चुने जाने को लेकर उत्सुकता बढ़ती जा रही है। संस्थान की एक हजार नर्सिंग अधिकारियों में से 700 ने हस्ताक्षर कर प्रशासन को पत्र भेजा है।
नर्सिंग अधिकारियों का कहना है कि एसोसिएशन का कार्यकाल पूरा हुए दो साल बीत चुके हैं। वर्ष जून 2022 में दो वर्ष के लिए एसोसिएशन की कार्यकारिणी का चयन किया गया। इसका समय जून 2024 में पूरा हो चुका है। इसके बावजूद नई कार्यकारिणी के चुनाव नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी के पिछले चुनाव से पहले नर्सिंग एसोसिएशन ने हड़ताल की थी। इसमें सभी नर्सिंग अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चंदा दिया। इसका भी दुरुपयोग हुआ है। कर्मचारियों की कोई मांग पूरी नहीं हुई है। हड़ताल के दौरान काटा वेतन अब भी लंबित है। विवि की ओर से किसी भी हड़ताल के लंबित वेतन की फाइल चंडीगढ़ नहीं भेजी गई है। इसीलिए 14 फरवरी को दोपहर 12 बजे आम सभा बुलाई गई है।

वर्जन
नर्सिंग एसोसिएशन की आम सभा की कोई जानकारी नहीं है। ऐसी कोई बैठक नहीं बुलाई गई है। एसोसिएशन के चुनाव कराने का प्रयास जारी है।-विकास फोगाट, प्रधान, नर्सिंग एसोसिएशन पीजीआई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें