फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप : पानी के लिए भालौठ में दबंगों ने महिला को तो खरैंटी में दिव्यांग को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। भीषण गर्मी के बीच पानी को लेकर मारामारी होने लगी है। आरोप है कि भालौठ गांव में जहां दो माह पहले दबंगों ने टैंकर से पानी भरने पर एक महिला को घर में घुसकर पीटा था, वहीं सोमवार को लाखनमाजरा खंड के गांव खरैंटी में पशुओं को पंचायती होदी में पानी पिलाया तो दिव्यांग से मारपीट की गई। पीड़ित ने चेताया है कि यूं ही उनका उत्पीड़न होता रहा तो उन्हें गांव छोड़कर जाना पड़ेगा। आईएमटी व लाखनमाजरा थाने में एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

हमारे मंगवाए टैंकर से पानी क्यों भरती हो, जबकि आसपास कहती घूमती हो वोट नहीं देंगे
पुलिस के मुताबिक भालौठ गांव की महिला ने दी शिकायत में बताया कि वह एससी समुदाय से है। आरोप लगाया कि 10 अप्रैल को मोनू अपने साथी संदीप, सुंदर व विक्की के साथ आया। बिना वजह जातिसूचक शब्द कहने लगे। जब उसने पूछा कि क्यों गालियां दे रहे हैं, तब तीनों उसके घर में घुस आए। पहले तो धक्का-मुक्की की। इसके बाद बोले, यहां सब हमारे वोट हैं। तुम हमारे आदेश की नाफरमानी करती हो। आरोपियों ने वोट लेने के लिए गांव में टैंकर से पानी भिजवाने की व्यवस्था कर रखी है। कहा, तुम हमारे टैंकर से पानी क्यों भरते हो, जबकि आसपास कहती घूम रही हो कि वोट नहीं देंगे। उसे घर के अंदर व बाहर ले जाकर पीटा। दो दिन वह पीजीआई में दाखिल रही। चोट से उसका एक दांत भी हिल गया। आरोपियों ने थाने में एक झूठी शिकायत दी। जबकि अनपढ़ होने के कारण थाने वालों ने उसकी शिकायत नहीं लिखी। उसे बार-बार थाने में बुलाया गया। पुलिसकर्मी बोले, 2-4 हजार रुपये दवाइयों के दिलवा देते हैं, नहीं तो तुम्हारे लड़के के खिलाफ भी कार्रवाई करेंगे। जांच अधिकारी बोला, चालान दोनों तरफ से होगा, नहीं तो मामला रफादफा करो। गृहमंत्री ने जिला पुलिस को पीड़ित महिला की शिकायत पर केस दर्जकर जांच के निर्देश दिए हैं।
..............
पंचायती होदी में पशुओं को पानी पिलाने से रोका, फिर दिव्यांग पति को पीटा
वहीं, खरैंटी गांव की महिला संतोष ने लाखनमाजरा थाने में शिकायत दी है कि गांव में पंचायती होदी बनी हुई है, जहां पशुओं को पानी पिलाया जाता है। जहां उसे पशुओं को पानी पिलाने से रोका गया। साथ ही एक महिला रीना ने जातिसूचक गालियां दी। इसके साथ ही आरोपी महिला रीना के बेटे साहिल व उसके साथी ने रविवार को लाठी व डंडों से उसके दिव्यांग पति कुलदीप से मारपीट की है। जब वे आरोपी परिवार के पास गई तो उसे धमकी दी गई। यूं ही उनका उत्पीड़न होता रहा तो उन्हें गांव छोड़कर जाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
दोनों केस में निष्पक्ष तरीके से जांच होगी। किसी को यूं परेशान नहीं होने दिया जाएगा। दोनों थाना प्रभारियों से जांच रिपोर्ट मांगी जाएगी।
- उदय सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक रोहतक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें