फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप -ओमैक्स सिटी में सुरक्षा नियमों की अनदेखी, नहीं दिखे आग से बचाव के प्रबंध : विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। ओमैक्स सिटी फेज-2 के सात फ्लैट में आग लगना चिंता का विषय है। सरकार जल्द पीड़ित परिवारों को राहत दे। शनिवार को रोहतक शहर से विधायक भारत भूषण बतरा ओमैक्स सिटी में पहुंचे और पीड़ित परिवारों से बात कर डीसी को फोन करके यह बात कही।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद कदम सिंह अहलावत, गुलशन ईशपुनियानी के साथ पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे विधायक ने कहा कि यह घटना बड़ी दुखद है। साथ ही वे पीड़ित परिवारों का दर्द समझ सकते हैं। बतरा ने सवाल किया कि रात को कैसे घटनाक्रम शुरू हुआ और कैसे एक के बाद एक फ्लैट में आग लगती चली गई। स्थानीय नागरिकों के अनुसार फायर ब्रिगेड देरी से पहुंची और सिलिंडर विस्फोट के बाद आग बेकाबू हो गई। यह राहत की बात है कि कोई मानवीय क्षति नहीं हुई, लेकिन आर्थिक नुकसान बहुत ज्यादा हुआ है। उन्होंने हैरत जताई कि स्थानीय बिल्डर की तरफ से आग से सुरक्षा के कोई उपाय वहां पर नहीं किए गए थे। यदि ऐसा होता तो शायद इतनी बड़ी हानि नहीं होती। उन्होंने पीड़ित परिवारों को आश्वासन दिया कि वे उनके दुख में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें