फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कलानौर में जलघर के सभी टैंक खाली, कस्बे में गहराया जल संकट

Sat, 31 May 2025 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
30सीटीके29...कलानौर के जलघर में सूखा टैंक। संवाद
विज्ञापन
कलानौर। गर्मी के मौसम में कलानौर के लोग पेयजल की किल्लत से जूझ रहे हैं। जलघरों के टैंक खाली हो गए हैं। कस्बे में दो दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति हो रही है। जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि 2 जून तक नहर में पानी आएगा।
विज्ञापन

नहर में पानी आने के पश्चात दादरी फीडर में 32 दिनों के बाद 8 दिन के लिए पानी छोड़ा जाता है, लेकिन मुश्किल से जलघर में चार से पांच दिन ही पानी पहुंच पाता है। ऐसे में टैंक खाली रह जाते हैं, जिसके चलते पेयजल संकट गहराया हुआ है। जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि नहर में पानी नहीं आने से यह समस्या बनी हुई है। जलापूर्ति दुरुस्त रखने के लिए जलघर में किसानों के खेतों में लगे ट्यूबवेलों का सहारा लिया जा रहा है।
-
पार्षदों ने उठाया सप्लाई के गंदे पानी का मुद्दा
पार्षद मनजीत सिक्का, पार्षद प्रतिनिधि विष्णु,पार्षद प्रतिनिधि संजय पुनियानी ने बताया कि कई दिनों से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। खारा व बदबूदार पानी सप्लाई हो रहा है। बार-बार अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाया गया है, लेकिन समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन


नहर में पानी लेट आने के कारण सप्लाई का समय दो दिन बढ़ा दिया गया है। नहर में पानी आने के बाद सही तरह से पानी की सप्लाई दी जाएगी। गंदे पानी की सप्लाई की वजह खोजी जा रही है। समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


- राजेश सोनी, उपमंडल अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें