फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 16 से 26 जुलाई तक प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपेगा सर्व कर्मचारी संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सर्व कर्मचारी संघ राज्य कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक का समापन रविवार को सुखपुरा चौक स्थित कर्मचारी भवन में हुआ। यहां 19 व 28 जून को सभी जिला स्तरीय बैठकें कर कर्मचारियों की सभी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करने का फैसला लिया। इसके अलावा 25 जून तक संबंधित संगठनों की बैठक होगी। इसके बाद 16 से 26 जुलाई तक जिला स्तर पर प्रदर्शन कर सरकार को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा। यूनियन के राज्य प्रधान धर्मवीर फोगाट ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए लोकसभा चुनाव के बाद बदले हुए राजनीतिक माहौल पर चर्चा की।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कर्मचारियों के प्रति गैर जिम्मेदाराना बयान जारी किए हैं। लोकसभा चुनाव में कर्मचारियों के लिए खाने और पीने की कोई व्यवस्था न होने के बाद भी हमने शांति पूर्वक चुनाव संपन्न कराए। इससे सोनीपत में चुनाव ड्यूटी करते हुए एक कर्मचारी की जान भी चली गई। मनोहर लाल ने नौ वर्ष के कार्यकाल में कर्मचारियों की कोई सुनवाई नहीं की। इस पर भी समस्याओं का समाधान करने की जगह यूनियनों में फूट डालकर इन्हें तोड़ने का प्रयास किया। बैठक में निर्धारित हुए कार्यक्रमों की तैयारियों के लिए धर्मवीर फोगाट, नरेश कुमार, सुरेश नेहरा, नरेश शास्त्री, संदीप सांगवान, जरनैल सिंह, सुखदर्शन सरोहा और बिजली यूनियन के चेयरमैन देवेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में चार टीमों का गठन किया गया है।
ये हैं कर्मचारियों की मुख्य मांगें
राज्य प्रधान ने कहा कि नियमितीकरण कर्मचारियों के लिए एक बड़ी मांग है। सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाना चाहिए। पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल किया जाए। खाली पदों पर भर्ती की जाए। कच्चे और पार्ट टाइम कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया जाए। कैशलेस मेडिकल सुविधा रिटायर्ड कर्मचारियों पर भी लागू की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें