16सीटीके07...एमडीयू में आयोजित कार्यशाला में मिठाई के व्यंजन बनाना सीखते छात्र। स्रोत: विवि
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में छात्र कल्याण कार्यालय के तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन अभिरुचि की कक्षाएं जारी हैं। इसके तहत रविवार को आईएचटीएम में लगाई गई पाक कला कौशल कक्षा में शेफ देविना ने इंडो-चाइनीज पकवान बनाना सिखाया। प्रतिभागियों को विविध भारतीय-चीनी पकवान बनाने की बारीकियां सिखाई। वहीं, सेंटर फॉर लैंग्वेज स्किल्स व सॉफ्ट स्किल्स के तहत भाषण कला व मौखिक संचार कौशल की अभिरुचि कक्षा आयोजित की जा रही है। स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर में नृत्य कला तथा संगीत वाद्य मंत्र वादन की कक्षाएं आयोजित हो रही हैं। विद्यार्थियों में इन कक्षाओं को लेकर उत्साह है। ब्यूरो