फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अजय हत्याकांड.... कौड़ियों के दाम बेची करोड़ों की जमीन

Fri, 27 Jun 2025 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। भैंसरू खुर्द गांव निवासी अजय की हत्या के बाद उनके पिता सतीश ने बताया कि उनकी साढ़े तीन करोड़ रुपये की जमीन थी, लेकिन बेटे ने उनके विरोधियों को कौड़ी के भाव बेच डाली। जिन लोगों ने उनके बेटे से जमीन खरीदी, उनसे कोर्ट में केस भी चल रहा है।
विज्ञापन

सतीश ने कहा कि अजय के दोस्त और विपक्षियों ने अजय की हत्या की साजिश तो जून 2024 में ही रच ली थी। चूंकि, विपक्षी और गांव के डीलर उनके बेटे से गुपचुप तरीके से जमीन खरीदने का सौदा कर लिया था। उसी समय 12 लाख रुपये बतौर बयाने के रूप में दिए थे। इस बात की जानकारी हत्यारोपी अरविंद को हो गई थी।
उन्होंने बताया कि अजय परिवार से ज्यादा बात नहीं करता था। गांव के डीलर ने 5 लाख रुपये लेकर अपने ही रिश्तेदारों को जमीन दिला दी। साल 2023 में जमीन बेचने की बात करने पर डीलर को डांट दिया था।
विज्ञापन

उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि जमीन भी खरीद लो और हत्या करके रुपये भी बचा लो। उन्होंने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दे दी है। अजय के पिता ने बताया कि अरविंद उनके गांव भैंसरू खुर्द में रहता था और यहीं पर अजय से उसकी दोस्ती हुई थी।
जमीन का बयाना लेकर खरीदी थी कार
अजय ने जून 2024 में जमीन का बयाना लिया था। इसी राशि से उसने एक पुरानी कार और एक नया फोन खरीदा था। अजय की मां कविता ने उससे पूछा था कि यह कार किसकी है तो उसने दोस्त की बताकर कन्नी काट ली थी।

कार छोड़कर जाने के आरोपी सीसीटीवी में कैद हुए तो खुला भेद
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अजय की हत्या के बाद परिजन को उन पर संदेह न हो और साक्ष्य उनकी ओर इशारा न करे, इसलिए 6 अप्रैल की सुबह दो हत्यारोपी कार को गांव में ही छोड़कर चले गए थे। कार में अजय का पर्स और मोबाइल भी था। फोन लॉक था। जब कई दिन तक अजय का सुराग नहीं लगा तो गुमशुदगी दर्ज करा दी गई।
अजय का कराया जाएगा डीएनए टेस्ट और एफएसएल जाएगा मोबाइल
डीएसपी सांपला रजनीश कुमार ने बताया कि अजय के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद कंकाल परिजन को सौंप दिया है और उन्होंने अंतिम संस्कार भी कर दिया है। अब अजय का डीएनए टेस्ट उनके कराया जाएगा। फोन को एफएसएल लैब भेजा जाएगा। चूंकि, उसमें कुछ फोटो और वीडियो भी कुछ राज पर्दाफाश करेंगे। वहीं, पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल लेकर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें