रोहतक। स्नातक कोर्स के लिए वीरवार को उच्च शिक्षा निदेशालय (डीएचई) की ओर से पहले राउंड की कांउसिलिंग के लिए मेरिट सूची जारी कर दी गई है। नेकीराम महाविद्यालय और राजकीय महिला महाविद्यालय विद्यार्थियों की पहली पसंद बना है। नेकीराम महाविद्यालय में बैचलर ऑफ आर्ट विद मेजर इन राजनीति विज्ञान विषय में अधिकतम अंकों के साथ कट ऑफ 100.6 पर गई और बैचलर ऑफ साइंस विद मेजर इन गणित कोर्स के लिए 98.6 अंकों पर कट ऑफ गई। वहीं राजकीय महिला महाविद्यालय में बैचलर ऑफ आर्ट विद मेजर इन साइकोलॉजी विषय की अधिकतम अंकों के साथ कट ऑफ 96.2 पर गई। जिन विद्यार्थियों का नाम पहली सूची में आ गया है। इन विद्यार्थियों को 27 से 30 जून तक फीस जमा करानी होगी। संवाद