फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सुबह 573 तक पहुंचा वायु प्रदूषण, आंखों से निकालने लगा आंसू

विज्ञापन
42...कंसाला में स्मॉग के दौरान गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। हवा की सेहत बेहद खराब हो चुकी है। वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। रविवार को एक्यूआई 184 से नीचे नहीं आया। सुबह यह 573 तक पहुंच गया था। ऐसे में लोगों के लिए सांस लेना मुश्किल हो गया है। सुबह-शाम सैर करने वाले भी घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

हवा में घुल रहा जहर सेहत पर असर डाल रहा है। सांसों के साथ प्रदूषण हमारे शरीर में प्रवेश कर रहा है। यह दिल के जरिए खून में मिलकर हमारी नसों तक पहुंच रहा है। दिवाली के बाद आतिशबाजी के अलावा पराली जलाने से प्रदूषण बढ़ गया है। यह खतरनाक स्तर पर बना हुआ है।
एक्यूआई रविवार को सुबह सात बजे 573 व शाम को न्यूनतम 184 रहा। अधिकतम की स्थिति सुबह 11 बजे तक बनी रही। इसके बाद हवा चलने से प्रदूषण छंटने लगा। प्रदूषण की वजह से सांस के रोगी बढ़ गए हैं। यह परेशानी 15 दिनों से बनी हुई है। अस्पताल में भी सांस की समस्या के मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन

सांस के अलावा आंखों में जलन के मरीज भी बढ़ने लगे हैं। इसके अलावा गले व हृदय की बीमारी के मरीज भी बढ़े हैं। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है। दमा व अस्थमा के मरीज सुबह-शाम सैर से बचें। जरूरी हो तभी घर से निकलें। मास्क का इस्तेमाल करें। -डॉ. सौरभ, रेस्पीरेटरी विभाग, पीजीआई।

42...कंसाला में स्मॉग के दौरान गुजरते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें