रोहतक। बदलते मौसम और वायु प्रदूषण की वजह से लोगों में सांस की समस्या बढ़ गई है। रविवार को पीजीआई आपातकालीन विभाग में सांस के 10 नए मरीज पहली बार पहुंचे। दोपहर 3 बजे तक 60 मरीज इलाज करवाने आ चुके थे। पिछले 15 दिनों से रोजाना 90 मरीज सांस की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं।
इमरजेंसी में मरीज छाती में तेज दर्द, सांस लेने में दिक्कत आदि समस्या को लेकर आ रहे हैं। मरीजों को विभाग में अलग से सी ब्लॉक में रखकर उपचार दिया जा रहा है। पहले औसतन 70 मरीज पीजीआई के आपातकालीन विभाग में पहुंचते थे मगर बढ़ते प्रदूषण के कारण सांस की समस्या से जुड़े मरीज बढ़ गए हैं।
नागरिक अस्पताल की ओपीडी में भी दिवाली के बाद से बढ़े प्रदूषण के कारण सांस के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। वहां औसतन 70 मरीज आ रहे हैं। पहले यह संख्या 40 के करीब थी।
श्वास रोग विभाग के डॉ. सौरभ ने बताया कि प्रदूषण के कारण 15 दिन में मरीजों में सांस की समस्या अधिक देखने के लिए मिल रही है। पहली बार सांस की समस्या को लेकर भी मरीज आ रहे हैं। ऐसे में सावधानी बरतें व लक्षण दिखते ही डॉक्टर की सलाह लें।
यह सावधानियां बरतें
बदलते मौसम में ठंडी चीजों के सेवन से बचें।
पूरे शरीर को ढकने वाला कपड़ा पहनना शुरू करें।
प्रदूषण के कारण आंखों को कई बार ठंडे पानी से धोएं।
ज्यादा पानी पीएं।
हृदय के मरीज बरतें विशेष सावधानी