फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर, एक्यूआई 417

विज्ञापन
Air pollution at dangerous level, AQI 417 - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
वायु प्रदूषण लगातार खतरनाक स्तर से भी ऊपर बना हुआ है। मंगलवार को भी एक्यूआई 417 दर्ज किया गया। पीएम 2.5 पिछले 19 घंटे में 507 माइक्रोग्राम पर मीटर क्यूब से गिरकर 180 पर पहुंच गया है। इसके बावजूद यह खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। हवा चलने या बारिश होने से पहले प्रदूषण के स्तर में सुधार आने या राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

प्रदूषण का कहर मंगलवार को भी जारी रहा। हालांकि हवा में घुले धूल कणों का स्तर कुछ कम हुआ है, मगर खतरा बरकरार है। एक्यूूआई स्तर 431 से घट कर 417 दर्ज किया गया है। हवा में सूक्ष्म धूल कणों के स्तर भी सुधार नजर आया है। सोमवार रात पीएम 2.5 जिले में सबसे अधिक 687.3 माइक्रोग्राम पर मीटर क्यूब रहा। इसके बाद इसमें लगातार मंगलवार शाम चार बजे तक गिरावट आई। यह शाम चार बजे 180.7 माइक्रोग्राम पर मीटर क्यूब रहा। यह भी सामान्य से करीब साढे़ तीन गुणा अधिक है। इसका औसत 381 पीएम 2.5 माइक्रोग्राम पर मीटर क्यूब दर्ज किया गया। यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। एक्सपर्ट के मुताबिक, हवा में प्रदूषण का स्तर बना रहेगा। इन दिनों हवा की गति धीमी होने के चलते धूल कण एक ही जगह बने हुए हैं। मौसम में ठंड बढ़ने से बनी नमी इन धूल कणों को वायुमंडल में ऊपर जाने के बजाय भूतल पर ही स्मॉग के रूप में बने रहते हैं। हवा चलने या बारिश होने पर प्रदूषण से राहत मिलेगी।
पर्यावरण प्रदूषण खतरनाक स्तर से ऊपर पहुंच गया है। यह मानव जीवन के लिए खतरनाक है। इसके लिए प्रशासन को उचित कदम उठाने की जरूरत है। हवा में धूल कणों की अधिकता के अलावा हवा का धीमी रफ्तार से चलने की वजह से प्रदूषण बना हुआ है। बारिश होने या हवा चलने पर इस स्थिति से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रो. राजेश धनखड़, पर्यावरण विज्ञान, एमडीयू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें