फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आरक्षण में दर्ज मुकदमे वापिस ले सरकार : खाप

Sat, 02 Dec 2023 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। किशनगढ़ गांव में शनिवार को खाप पंचायत सहित कई खापों के प्रतिनिधियों की हुई बैठक में 2016 में जाट आरक्षण के दौरान बेगुनाह व्यक्तियों पर दर्ज मुकदमें वापस लेने की अपील की। वहीं प्रदेश की खापों के साथ जाट समाज के प्रमुख व्यक्ति का एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा मुख्यमंत्री व गृह मंत्री से मिलने का प्रस्ताव रखा गया। बैठक में गांव निवासी मनोज पहलवान के ऊपर जाट आरक्षण आंदोलन से जुड़े बीस से अधिक मामलों में अदालत से मिली जमानत के बाद एक पंचायत का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि हमारे समाज के युवा आज की स्वार्थी राजनीति के शिकार हो रहे हैं। सभी राजनीतिक दलों के नेता अपने वर्चस्व कायम रखने के लिए कभी धर्म जाती व क्षेत्रवाद के नाम पर दंगा फैला कर 36 बिरादरी के भाईचारे में दरार पैदा कर राजनीति चमका रहे हैं। चाहे वो 2016 का जाट आरक्षण आंदोलन हो या नूंह हिंसाए यह सब सर्व समाज को खोखला करने की साजिश रची जा रही है। इससे हमें सावधान रहने की आवश्यकता है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें