फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ढाई माह बाद एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महम चौबीसी के गांव फरमाणा के ईंट-भट्ठे पर कारोबार के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में ढाई माह बाद जातिसूचक शब्द कहने के आरोप लगे हैं। महम थाने में सोनीपत जिले के गांव सेहरी खांडा निवासी सोनी दहिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, रुड़की गांव निवासी कुलदीप ने बताया कि वे अनुसूचित समुदाय से हैं। 15 जनवरी को साथी जितेंद्र नांदल के साथ फरमाणा गांव स्थित सिद्धार्थ ईंट-भट्ठे पर कारोबार के सिलसिले में गए थे।
आरोप है कि वहां पर पैसे के लेनदेन को लेकर सोनी दहिया ने भला-बुरा कहा। जातिसूचक शब्द कहे। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। वह उसी दिन से जातिसूचक शब्द कहने से परेशान हूं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें