महेंद्रगढ़। सतनाली में स्थित कुश्ती नर्सरी में ट्रायल के बाद खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है। सितंंबर व अक्तूबर में होने वाले स्कूली खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए पहलवानों की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कोच अनिल पहलवान ने बताया कि तीन सप्ताह पहले खिलाड़ियों का कुश्ती नर्सरी के लिए ट्रायल करवाया गया।
विज्ञापन
ट्रायल में अलग-अलग भार वर्ग में 40 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था जिसमें से 35 का चयन किया गया। इसमें 25 खिलाडि़यों को प्रवेश दिया गया है। 10 खिलाड़ियों को अतिरिक्त मौका दिया गया है। यदि कोई चयनित खिलाड़ी भविष्य में अनुपस्थित रहता है तो उसकी जगह प्रतीक्षा सूची में शामिल खिलाड़ियों को अवसर दिया जाएगा।
कोच ने कहा कि सतनाली में खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है। खिलाड़ियों को सुबह शाम प्रतिदिन चार से छह घंटे का अभ्यास करवाया जा रहा है ताकि खिलाड़ी अच्छी तरह से प्रतियोगिता के लिए तैयारी कर सकें।