फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बारिश के बाद 6 छह डिग्री सेल्सियस घटा अधिकतम तापमान

Mon, 30 Jun 2025 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। दो दिन से हो रही बारिश से अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। दोपहर और शाम के समय शहर में बूंदाबांदी हुई। महम में 31 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

तापमान पिछले कुछ दिनों से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था। सोमवार को भी बारिश संभावित है। एचएयू के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसूनी हवाओं की सक्रियता बढ़ने की संभावना से एक जुलाई तक ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है। इससे दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें