फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में धान घोटाले के बाद अब आलू घोटाला : पूर्व सीएम हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। भाजपा लगातार घोटाले कर रही है। धान के बाद अब आलू घोटाला आया है। हालात ये हैं कि किसान का आलू 60 रुपये क्विंटल के भाव खरीदा जा रहा है। इससे किसान को फसल का पूरा लाभ नहीं मिल रहा है। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। वह रविवार दोपहर को डीपार्क स्थित अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान को उसकी मेहनत का फायदा नहीं मिलेगा तो वह आर्थिक रूप से मजबूत कैसे होगा। इसलिए फसल के सही दाम दिए जाएं। उन्होंने कहा कि घरेेलू गैस के दाम में व़ृद्धि आम आदमी पर बोझ है। युद्ध होता है। इसका असर पड़ता है। ऐसे में सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि गरीब आदमी पर इसका असर न पड़े।
पहले ही महंगाई आसमान पर है। सरकार को चाहिए कि रसोई का सामान सस्ता हो। गैस पर सब्सिडी दी जाए। राज्यसभा सदस्य के चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी ने सोच समझ कर सही उम्मीदवार को उतारा है। रूस से तेल लेने पर अमेरिका की 20 दिन की धमकी पर उन्होंने कहा कि देश हमारा है। अमेरिका आदेश देने वाला कौन होता है। इस तरह की बात देश को अस्वीकार्य है।
विज्ञापन

युद्ध के चलते विदेश में फंसे हमारे लोगों को सरकार सुरक्षित वापस लाए। इस मौके पर विधायक भारत भूषण बतरा, विधायक शकुंतला खटक, पूर्व मंत्री सुभाष बतरा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इससे पूर्व वह असम में सुखोई प्लेन हादसे में शहीद हुए स्क्वाड्रन लीडर अनुज शर्मा के घर पहुंचे। यहां उनके परिवार से मुलाकात की। शहीद को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी व शोकाकुल परिवार को ढाढ़स बंधाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें