फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मुठभेड़ के बाद पुलिस ने चलाया 24 घंटे चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। तिहरे हत्याकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ के बाद जिले में पुलिस सक्रिय हो गई है। सुबह से लेकर रात तक दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्येक संदिग्ध की तलाशी ली जा रही है। इस दौरान दोपहिया सवार लोगों को विशेष रूप से चेकिंग के लिए रोका जा रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, बाइक सवार बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ के बाद से शहर की पुलिस काफी सक्रिय हो गई है। सुबह से लेकर रात तक वाहनों की जांच पर पूरा जोर है। अब पुलिस अधिकारियों ने भी गश्त बढ़ा दी है। शहर के प्रत्येक स्थान पर पुलिस जांच कर रही है। विशेषकर उन स्थानों को पुलिस ने चिन्हित कर लिया है जो एकांत में पड़ते हैं और शहर के अंदर प्रवेश करते हैं।
विज्ञापन


जिले में वाहन चालकों के खिलाफ जांच अभियान चला रखा है। इसमें संदिग्ध लोगों की जांच की जा रही है।
वाईवीआर शशी शेखर, एएसपी रोहतक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें