फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत के ध्यानार्थ: दोस्त की मौत के बाद दूसरे दोस्त पर कराया केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गांव थानाकलां निवासी एक युवक ने दोस्त के खिलाफ कार तेज चलाने और हादसा करने का मामला दर्ज कराया है। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना सांपला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थानाकलां के नवदीप ने बताया कि 14 सितंबर को वह सोनीपत के बैयापुर निवासी विशाल और खरखौदा निवासी कुलदीप के साथ दिल्ली जा रहा था। कुलदीप ने कार को तेज गति से चलाया। जबकि, दोनों ने कुलदीप को धीरे चलाने के लिए बोला। मगर उसने बात नहीं मानी। इसी दौरान कार निर्माणाधीन पुल के डिवाइडर से टकरा गई। इसमें विशाल की मौत हो गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। नवदीप ने बताया कि अब इलाज के बाद अस्पताल से लौटने पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सांपला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत



रोहतक। रोहतक-जींद रेलवे लाइन पर बुधवार को एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हालांकि, अभी उसकी पहचान नही हो पाई। मृतक की उम्र करीब 48 साल है। आरपीएफ ने पुलिस को सूचना दी तो उसे पोस्टमार्टम के लिए पीजीआईएमएस भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें