25सीटीके12..डी.पार्क स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व मुख्यमंत्री भुपेंद्र हुड्डा।
रोहतक। पूंडरी से निर्दलीय विधायक रहे रणधीर गोलन बुधवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। डी-पार्क स्थित पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह ने अपने निवास पर उनका पार्टी में स्वागत किया, साथ ही उन्हें पार्टी में पूरा मान-सम्मान देने का विश्वास दिलाया।
हुड्डा ने कहा, रणधीर गोलन भाजपा से समर्थन ले चुके हैं। अब समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। रणधीर गोलन ने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने की मेरी कोई शर्त नहीं है। मेरा प्रयास केवल पूंडरी से हमारा विधायक बने। इस बार भी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरा था। लेकिन, हुड्डा के कहने पर चुनाव के बजाय कांग्रेस में शामिल हुआ हूं। इससे पूर्व भााजपा को समर्थन दिया था, मगर यहां कोई मान-सम्मान नहीं मिला। इसलिए भाजपा को छोड़ा है।
इधर, कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण बतरा की अध्यक्षता में भी शहर के व्यापारियों ने भाजपा का दामन छोड़ कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इसमें हरियाणा व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष सुंदर श्याम, जिला प्रधान सोम नाथ मलिक, फर्नीचर मार्केट प्रधान देवराज, कुलदीप सिंधु, डेयरी एसोसिएशन से जगदीश चिटकारा, राकेश (पापन) शामिल हैं। इन्होंने बुधवार को नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा से चाय पर मुलाकात की व कांग्रेस में अपनी आस्था जताई।