फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शेरों के बाद अब लेपर्ड कैट को लघु चिड़ियाघर की लाने की तैयारी

विज्ञापन
24सीटीके43.. लघु चिड़ियाघर में आराम करता शेर।
विज्ञापन
रोहतक। तिलियार लघु चिड़ियाघर में लैपर्ड केट लाने की अनुमति विभाग को प्राप्त हो गई है। अभी हाल ही में निरीक्षक दिल्ली मुख्यालय से अनुमति लेकर आए हैं। इसके अलावा विभाग की ओर से अफ्रीका से जिराफ और आस्ट्रेलिया से कंगारू लाने की भी योजना है।
विज्ञापन

शेरों के बाद अब जल्द ही लोगों को लैपर्ड कैट के दीदार होंगे। लैपर्ड कैट एक प्रकार की जंगली बिल्ली है, जो तेंदुए जैसी दिखाई पड़ती है। इस जीव के लघु चिड़ियाघर में आने के बाद यहां जंगली जीवों की संख्या बढ़ जाएगी। हाल ही में पिपली कुरुक्षेत्र से शेरों के तीन शावक लाए गए हैं। इसके बाद अफ्रीका से जिराफ लाने की तेयारी है। इसके लिए एन्क्लोजर भी बनकर तैयार है। लेकिन, अब लैपर्ड कैट को पहले लाने की तैयारी बन गई है। कागजी अनुमति मिलने से अब यह नया जीव चिड़ियाघर परिवार का हिस्सा जल्द से जल्द बन जाएगा।
तिलियार लघु चिड़ियाघर लगातार नए-नए जीवों को शमिल कर रहा है। यहां अबतक 50 से ज्यादा जीव लाए जा चुके हैं। यही कारण है कि पर्यटकों को लुभाने में कामयाब रहा है।
विज्ञापन



-तिलियार में यह हैं मुख्य आकर्षण के जीव

-शेर

-बाघ
-तेंदुआ

-माउस हिरण
-भेड़िया

-मगरमच्छ
-कछुआ

-वर्जन



हमें लघु चिड़ियाघर को सबसे बेहतरीन चिड़ियाघर बनाना है। इसके लिए ही नए-नए जीव हम लेकर आ रहे हैं। शहरवासी तो इन जीवों का दीदार करेंगे ही अन्य जिलों व राज्यों से भी आने वाले पर्यटकों को भी चिड़ियाघर खूब पसंद आने वाला है। जल्द शहरवासियों को लैपर्ड कैट नजर आने वाला है।
विज्ञापन




-देवेंद्र हुड्डा, निरीक्षक, लघु चिड़ियाघर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें